शिक्षक के अपमान पर आक्रोशित छात्रों का उग्र प्रदर्शन,कुलपति के नाम ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य को सौंपा।

पलामू-मेदिनीनगर नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक सह प्राध्यापक विभेश चौबे के साथ विवि कर्मी द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आक्रोशित छात्रों ने आज जनता शिवरात्रि महाविद्यालय मेदिनीनगर में उग्र प्रदर्शन किया और नारे लगाए। बिना किसी बैनर के विद्यार्थियों में काफी रोष देखा जा रहा था विद्यार्थी शिक्षक के सम्मान में हम छात्र हैं मैदान में विवि कर्मी को बर्खास्त करो जैसे तख्ती और नारे लगा रहे थे। विद्यार्थियों ने प्राचार्य कक्ष में भी जमकर बवाल काटा उसके बाद कुलपति के नाम पत्र प्रभारी प्राचार्य अजीत सेठ को सौंपा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।आक्रोशित,सचीन,विक्की,सागर,अमिषा,शालिनी,दुर्गा,अमीत,प्रतिक,अभिषेक,सन्नी,जयदीप,रीना,साक्षी,नीधि,प्रिया, करिश्मा,करन,प्रेम समेत सैकड़ों से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें