विश्वविद्यालय की कमियों को जल्द दूर करें पदाधिकारी-YJKSF

पलामू-मेदिनीनगर वाईजेके स्टूडेंट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति से मिलकर समस्या से अवगत कराया और पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली। बताते चलें कि सत्र 18-21 बैकलॉग की छात्रों द्वारा परीक्षा के लिए ज्ञापन दिया गया था परंतु अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा इससे संबंधित कोई भी अधिकसूचना नहीं जारी की गई है। इसके बाद विद्यार्थियों ने वाईजेकेएसएफ के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह से संपर्क कर इस समस्या से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार परीक्षा परिणामों में त्रुटियां कर रहा है जिससे विद्यार्थियों को काफी समस्या हो रही है। इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है जिलाध्यक्ष ने आगे स्नातकोत्तर सत्र 19- 21 में हुई गड़बड़ी के बारे में जानकारी देते हुए इसमें जल्द सुधार की मांग भी की। जिस पर प्रति कुलपति ने बताया कि बैकलॉग की परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी और स्नातकोत्तर सत्र 19- 21 में हुई गड़बड़ी में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन में विश्वविद्यालय एवं कॉलेज टॉपर को अनुबंध पर पढ़ाने की बात कही गई थी जिस पर विश्वविद्यालय विचार कर रहा है। महाविद्यालय कैंपस में कंपटीशन की क्लास पर भी विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से भी चर्चा की जाएगी और अगर संभव होगा तो या फिर लागू किया जाएगा। प्रतिकुलपति ने आगे बताया की पूर्व में दिए ज्ञापन के अन्य मांगों पर भी काम हो रहा है। इस मौके पर दिव्य प्रकाश, रंजीत, निकेश, सूरज, आयुष, सुमंत समेत दर्जनों छात्र उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें