वज्रपात की चपेट मे आने से 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत,परिजन रो-रोकर बेहाल।

लातेहार-चंदवा वज्रपात से भुसाढ निवासी मिशन स्कूल का छात्र कमल लकड़ा की मौत।सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान बाबर खान भुसाढ मिशन के फादर संजय गिद्ध शिक्षक सीरील टोप्पो अस्पताल पहुंचे शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया। मृतक कमल लकड़ा 14 वर्ष पिता प्रभात लकड़ा मिशन स्कूल का सातवीं कक्षा का छात्र था वह पास के जंगल में अपना मवेशी को चरा रहा था तभी वह वज्रपात की चपेट मे आ गया। वज्रपात के चपेट आए कमल लकड़ा को परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक प्रकाश बड़ाई,अस्पताल कर्मी त्रिलोकी सिंह,मनीष कुमार की टीम ने जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल है। मामले की जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन शर्मा को दे दी गई है। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान ने मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें