सी.बी.एस.ई. द्वारा एम.के.डी.ए.वी.पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज के प्राचार्य किए गए सम्मानित।

पलामू-मेदिनीनगर सी.बी.एस.ई. पटना क्षेत्र के सम्ब्द्ध् विद्यालयों के प्राचार्यो की एक बैठक 9 सितंबर 2022 को डी.पी.एस. रांची में आहूत थी। जिसमें एम.के.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल डालटनगंज के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन. खान को पटना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी श्री जगदीश वर्मन ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. खान को पलामू एवं गढ़वा जिले के सी.बी.एस.ई.के विद्यालयों में डिप्टी सिटी कोऑर्डिनेटर के रूप में उत्कृष्ट योगदान हेतु मिला। डॉ. खान ने दोनों जिलों में सी.बी.एस.ई.द्वारा सम्ब्द्ध् विद्यालयों में 10वीं एवं 12वीं की कदाचार मुक्त परीक्षा,पूरक परीक्षा,निष्पक्ष मूल्यांकन ,उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षित एवं ससमय प्रेषण इत्यादि कार्यों को कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। इन सभी कार्यों को पारखी नजर से देखते हुए पटना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी श्री जगदीश बर्मन ने उनके कार्यों की भूरि -भूरि प्रशंसा की एवं सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ.जी.एन.खान ने कहा कि मुझे यह सम्मान मिलना डी.ए.वी. परिवार एवं पलामू गढ़वा के छात्रों एवं अभिभावकों के लिए गौरव की बात है। अब मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है मुझे आगामी सभी परीक्षाओं में और सतर्कता एवं निष्ठा से कार्य करना होगा। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों की निष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए इस सम्मान को उन्हें समर्पित किया। उन्होंने विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि हमारे सभी सहयोगी जिस प्रकार इस आपदा में मुश्किलों को आसान बनाते हुए अपनी क्षमता का परिचय दिए हैं। उसी तरह आगे भी अपना सद्भाव,सहयोग देकर पटना क्षेत्र में हमारी खास पहचान बनाए रखेंगे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें