नीलांबर पीतांबरपुर रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष सरयू राम को बनाया गया।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड के A.I.D.भवन में रविदास महासभा के बैठक की गई। जिसमे सर्वसम्मति से रविदास महासभा नीलाम्बर-पीताम्बर पुर प्रखंड अध्यक्ष सरजू राम,उपाध्यक्ष मनोज राम,मिथिलेश राम,कोषाध्यक्ष अरविन्द राम,महासचिव विश्वनाथ राम को बनाया गया। वहीं इस बैठक मे बच्चों की शिक्षा पर जोर देने की बात कही गई साथ ही संगठन को मजबूती के साथ कैसे बनाने के बाद चलाया जाए इस पर विशेष चर्चा किया गया तथा संगठन को गांव,पंचायत,प्रखंड,जिला स्तर पर गठन कर एक नया रूपरेखा तैयार करने की बात कही गई। साथ ही नए प्रखंड अध्यक्ष सरयू राम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो पद हमे दिया गया हैं मै बखूबी निभाउंगा और रविदास महासभा के अध्यक्ष होने के नाते समाज के निचले स्तर के व्यक्तियों को शिक्षित कर ऊंचे पौदान पर पहुंचाने का काम करेंगे। मौके पर लेस्लीगंज पूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला कुमारी, विश्वनाथ राम,मनोज राम,बीरेंद्र राम,अजीत कुमार,प्रदीप राम,गोविंद राम,अरविंद कुमार,स्वदेशी राम,पदार्थ राम, राजेश्वर राम,अखिलेश कुमार,कृष्णा कुमार,विनोद कुमार,देवेंद्र कुमार,सुधीर कुमार,सुदेश्वर राम,शिव राम, बहादुर राम,राम लाल कुमार,मिथिलेश कुमार सहित कई दर्जन लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें