नीलाम्बर पीताम्बरपुर के एआईडी कार्यालय में नीलाम्बर पीताम्बर समाधि निर्माण संघर्ष समिति की बैठक हुआ संपन्न।

पलामू-नीलाम्बर पिताम्बरपुर के एआईडी कार्यालय में नीलाम्बर पिताम्बर समाधि निर्माण संघर्ष समिति की बैठक हुआ। जिसकी अध्यक्षता स्कूल झारखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता कामरेड चदरधन महतो ने किया। इस बैठक में मुख्य तौर पर नीलाम्बर पीताम्बर समाधि स्थल एवं शहादत स्थल पर अतिक्रमण की कड़ी निंदा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज लेस्लीगंज का नाम नीलाम्बर पीताम्बर पुर कर दिया गया। लेकिन जो वीर सपूत लड़ते-लड़ते अंग्रेजों की छक्का छुड़ा दिया और इसी धरती पर शहादत देना पड़ा उसके लिए 2 गज जमीन नहीं है। जो कहीं न कहीं इस इलाके के जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन की रवैया उदासीनता जिसे हम घोर निंदा करते अगले 10 सितम्बर को भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य झारखंड विधायक नेता कामरेड विनोद कुमार सिंह इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार विधान सभा सदस्य मनोज मंजिल अजीत कुशवाहा का आगमन पर शहीद नीलाम्बर पिताम्बर समाधि निर्माण संघर्ष समिति स्वागत करने की तैयारी में है। इसके साथ ही समिति के लोगो ने बताया कि जल्द ही उपायुक्त पलामू से मिलने का निर्णय लिया जाएगा यदि अगर यही रवैया प्रशासन का रहा तो समिति के लोग धारावाहिक आंदोलन चलाएंगे और चंदा इकट्ठा कर समाधि स्थल का निर्माण करेंगे। इस बैठक में जन संग्राम मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष युगल पाल,भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य नर्वदेश्वर सिंह,अखिल भारतीय किसान महासभा के पलामू जिला सचिव कमेश सिंह चेरो,शिव महतो,राजेंद्र राम,झारखंड क्रांति दल विनय राम,उदेशी राम हरदोल भूइयख डॉ वीरेंद्र बिंदेश्वर मेहता,शत्रुघ्न आजाद,विजय चौरसिया,कृष्णा विश्वकर्मा,प्रयाग उरांव,रीना देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें