पलामू उपायुक्त ने स्थल का लिया जायजा मुरूमातु के विस्थापित हुए महादलित परिवारों को मिलेगा आवास।

पांडू-पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने आज पांडू प्रखंड के मुरुमातु गांव पहुंचकर उस स्थल का जायजा लिया जहां स्थानीय ग्रामीणों द्वारा महादलित परिवारों को विस्थापित किए जाने के मामला प्रकाश में आया है। साथ ही पुराना थाना भवन में तत्काल रूप से आवासित महादलित परिवार के सदस्यों से बातचीत की। वहीं पांडू थाना पहुंचकर मामले में संलिप्त स्थानीय ग्रामीणों पर अबतक हुए कार्रवाई की जानकारी ली। उपायुक्त ने महादलित परिवार के सदस्यों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें मिलने वाली योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। उपायुक्त ने प्राथमिकता के तहत उनकी समस्याओं का तत्काल निदान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि महादलित परिवार के सदस्यों के आवासन हेतु जिला प्रशासन भूमि की खोज में जुटी है। भूमि चिन्हित करते हुए उसपर आवास निर्माण कर उन्हें मुहैया कराई जाएगी। साथ ही आधार, राशन कार्ड बनाने एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। उपायुक्त ने इसे जमीन विवाद से संबंधित मामला बताया और कहा कि यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है। एक स्थानीय ग्रामीण के नाम पर जमीन की जमाबंदी है इसका वेरिफिकेशन स्थानीय अंचल अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान समय में महादलित सभी पारिवारिक सदस्यों को पुराना थाना भवन में आवासन भोजन एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है उन्हें सुरक्षा के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। इन्हें विस्थापित करने में संलिप्त लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले में 12 नामजद व्यक्तियों के साथ-साथ 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। 3 लोग गिरफ्तार भी किये गये हैं। अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का निदेश स्थानीय पुलिस को दिया गया है। साथ ही विवादित भूमि पर धारा-144 लगाते हुए विवादित स्थल पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने कहा कि इन परिवारों को स्थानीय पुराना थाना भवन में सुरक्षित रखवाते हुए। उन्हें खाना-पानी देने के साथ-साथ अन्य आवश्यक एवं जरुरी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है साथ ही उन्हें वस्त्र भी प्रदान किए गए हैं। सुरक्षित स्थान पर जमीन सेटल कर अंबेडकर आवास का निर्माण कर उन्हें पूनर्वासित करने का कार्य किया जाएगा। विवादित स्थल पर धारा-144 लगा दिया गया है उन्होंने कहा कि इनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। मौके पर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे के साथ नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह,सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार,पांडू थाना प्रभारी नुमा किस्कू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live 

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि 

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें। 

संपर्क सूत्र 9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts