पलामू फ़ोटो एसोसिएशन के द्वारा 4 सितम्बर को कराया जा रहा है वर्कशॉप का आयोजन,पलामू के फोटोग्राफर बनेंगे हाईटेक।

पलामू-मेदिनीनगर पलामू फोटो एसोसिएशन एवं झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन के द्वारा 4 सितम्बर 2022 रविवार को पलामू जिला अंतर्गत जेलहाता स्थित होटल शांति पैलेस में फ़ोटो-वीडियो के वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य है कि पलामू के फोटोग्राफरों को नई तकनीकों के द्वारा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सीखाया जा सके। बतादें की आज के दौर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के नए-नए तरीके बाजार में आ गए हैं जैसे सिनेमैटोग्राफी,शादी के मोंटाज क्लिप्स,फ़ोटो बुक आदि। इस वर्कशॉप के द्वारा पलामू के फोटोग्राफरों को भरपूर लाभ देने की कोशिश की जा रही है। वर्कशॉप में Nikon कंपनी के मेंटर के द्वारा पलामू के फोटोग्राफर्स का क्लास लिया जाएगा। इस दौरान मॉडल को भी बुलाया जा रहा है जो एक लड़का और एक लड़की रहेंगे दोनों ही शादी के ड्रेस में स्टेज पर रहेंगे ताकि फोटोग्राफर उनकी लाइव फोटो खींच सकें। वहीं फोटो खींचने मे जहाँ फोटोग्राफर को परेशानियां होगी उसका निदान अपने मेंटर के द्वारा पा सकेंगे। इसके अलावा फोटोग्राफर को अपने कस्टमर को किस तरह से डील करना है वो अपने कस्टमर को अच्छी से अच्छी क्वालिटी कैसे दे इसकी भी पुरी जानकारी दी जाएगी। पलामू फोटो एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि पलामू में करीब डेढ़ सौ से अधिक फोटोग्राफर है। जो शादी-विवाह,जन्मदिन,मैरिज एनिवर्सरी, एल्बम,शॉर्ट फिल्म यादि अन्य कार्यक्रमों में अपने कैमरों से वो कई प्रकार के फोटो और विडियो कैद करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि पलामू में पहली बार फोटोग्राफर के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्कशॉप के जरिए ज्यादा से ज्यादा फोटोग्राफरों को अच्छी से अच्छी नॉलेज देने की कोशिश की जा रही है। ताकि पलामू के फोटोग्राफर जहां भी जाकर कार्य करें उससे उनके कस्टमर खुश रहे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि 

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें। 

संपर्क सूत्र  9608122844,8084737109

website -palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें