एक तरफा प्यार मे,झारखंड कि बेटी जिंदगी के जंग हार गई,दोषी को भी फांसी हो परिजनों ने किया मांग।

झारखंड-दुमका के एक बेटी ने आज जिंदगी के जंग हार गई। मनचले आशिक शाहरूख हुसैन की तरफ से एक तरफा प्यार में जलायी गयी दुमका की युवती की रिम्स में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। युवती 95 फीसदी जल चुकी थी रिम्स के बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। युवती दुमका के जरूवाडीह मोहल्ले की रहने वाली थी कमरे में सो रही युवती पर मनचले आशिक ने खिड़की से पेट्रोल डाल कर आग लगा दीया था जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी। इस दौरान पीड़िता के शोर मचाने पर घरवालों की नींद खुली तो आनन-फानन में उसे फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची  रिम्स रेफर कर दिया गया था। लेकिन रविवार को दुमका की बेटी अंकिता ने जिंदगी के जंग हार गई उसकी मौत हो गई मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से आरोपी शाहरुख को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है आज जैसे ही अंकिता की मौत की खबर आई दुमका के लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया। प्रारंभिक उपचार के दौरान अस्पताल प्रबंधन और परिजनों ने घटना की सूचना नगर थाना को दीया था  पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमेशा अंकिता को करता था परेशान।

मंगलवार को घटित घटना के बाद युवती को इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां इंजीनियर चंद्रजीत सिंह और एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने पीड़िता से घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह मोहल्ले का शाहरूख युवती से एकतरफा प्यार करता था लेकिन युवती उससे बात करना भी पसंद नहीं करती थी। वह कुछ दिनों से युवती को चलते-फिरते रास्ते में भी परेशान किया करता था। मोबाइल पर भी फोन कर दोस्ती करने के लिए दवाब देता था सोमवार की देर शाम भी आरोपी ने फोन कर दोस्ती करने की बात कहा था लेकिन युवती ने साफा इनकार कर दी थी। मंगलवार की रात वह अपने कमरे में सोयी थी सुबह आरोपी ने ऊपर खिड़की से पेट्रोल छिड़क आग लगा कर फरार हो गया एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक युवती अंकिता की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन और सरकार से आरोपी शाहरुख को फांसी दिलाने की मांग की है।

पलामू न्यूज़ Live 

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live 

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें। 

संपर्क सूत्र -9608122844,8084737109

website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts