CBI और ED की दुरुपयोग के खिलाफ पलामू मे PM नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

पलामू-मेदिनीनगर केंद्र सरकार द्वारा सीबीआई और ईडी का दुरूपयोग तथा दिल्ली के लोकप्रिय शिक्षा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया के घर। सीबीआई के छापेमारी के खिलाफ मे आज 20 अगस्त 2022 दिन शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर। कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम के आलोक में पलामू जिला मे भी पुतला दहन कर के आक्रोश व्यक्त किया। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकारनाथ जायसवाल ने कहा कि सभी साथियों को पता है कि अरविन्द केजरीवाल के शिक्षा और स्वास्थ्य माॅडल से मोदी सरकार पूरी तरह से डर गई है। जैसे ही अरविन्द केजरीवाल जी के द्वारा MAKE INDIA No 1 की घोषणा की गई भाजपा पूरी तरह से बौखला गई है। वो झूठा प्रपंच तैयार कर मनीष सिसोदिया जी के घर पर शुक्रवार कि सुबह-सुबह सीबीआई का छापेमारी किया गया इससे आम आदमी पार्टी ही नहीं पूरे देश की जनता में काफी आक्रोश है। पलामू के मेदिनीनगर में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पार्टी के जिला संयोजक चंद्रबली चौबे के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय रेड़मा चौक से विरोध प्रदर्शन करते हुए छःमुहान चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। जिसमे प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल,सूर्या कुमार,गढ़वा प्रभारी कौशल किशोर बच्चन,बंदना कुमारी,ओमप्रकाश गुप्ता,अरुण वर्मा,मुन्ना कुमार,जगरनाथ सिंह,राकेश तिवारी सुधीर कुमार,के अलावा बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें