प्रकृति संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है-मोहम्मद शफीक अंसारी।

पलामू-मेदिनीनगर शहर से सटे पोखराहा खुर्द स्थित एम.एस.ए पब्लिक स्कूल मे जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय मे पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमे विद्यालय के सभी शिक्षकगण और छात्र-छात्राओ ने स्कूल परिसर मे कई फलदार पौधे लगाए साथ ही उसे नियमित रूप से पानी देने और उसका देखभाल करने का प्रण लिए। इस दौरान स्कूल संस्थापक सह अध्यक्ष मोहम्मद शफीक अंसारी ने बताया कि वृक्ष और प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण को बचाना नितांत आवश्यक है आदि अनादि काल से प्रकृति संरक्षण सुरक्षा और रखरखाव में वृक्षों का ही अहम योगदान रहा है। मौके पर शिक्षक अफजल शफीक ने कहा पौधारोपण और वृक्षारोपण द्वारा ही प्रदुषित पर्यावरण से समाज को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम का अध्यक्षता प्राचार्या सुनिता प्रसाद और शिक्षक अफजल शफीक कर रहे थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें