पलामू के नीलाम्बर पीताम्बरपुर में शान से लहराया गया तिरंगा।

पलामू जिला अंतर्गत नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड के प्रखंड कार्यालय थाना कस्तुरबा बालिका उच्च विद्यालय अनुसूचित बालिका आवासीय प्राथमिक विद्यालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उच्च विद्यालय भारतीय स्टेट बैंक डाकघर लेस्लीगंज गांधी चौक एवं सभी सार्वजनिक जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सुनील पासवान,थाना में एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी,गर्ल्स हाई स्कूल में देवेंद्र कुमार सिंह एसबीआई शाखा में ब्रांच मैनेजर अजय कुमार,कस्तुरबा विद्यालय एवं भाजपा प्रखंड कार्यालय में पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह जैप-8 एवं आईआरबी-10 मे पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया एवं परेड की सलामी ली। साथ ही निजी संस्थानों पर संस्थान के मालिक ने अपने अपने स्तर पर झंडोत्तोलन किया वही कई प्राइवेट स्कूलों में स्कूल के डायरेक्टर झंडोत्तोलन किया। जबकि अपने-अपने पंचायत भवन में पंचायत के मुखिया ने झंडोत्तोलन किया। हरतुआ पंचायत भवन मे अरविंद शुक्ला,दारूडीह पंचायत भवन मे बिगन महतो,पुर्णाडीह मे गुड्डी देवी, कोटखास मे जूली सिंह,नीलांबर पीतांबरपुर मे रेखा देवी,नौडीहा मे मंदीप मेहता ने झंडोतोलन किया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। इस झंडोत्तोलन कार्यक्रम मे प्रमुख सुनील पासवान,विधायक प्रतिनिधि मंदीप मेहता,जिला सांसद प्रतिनिधि निलकंठ गिरी,अधीवक्ता लाला प्रसाद यादव,मुखिया रेखा देवी,चेंबर अध्यक्ष छोटे लाल सोनी,स्वास्थ्य प्रभारी राजीव रंजन,थाना प्रभारी गौतम कुमार राय,स्टेट बैंक ब्रांच मैनेजर अजय कुमार,निर्मल मेहता,राजकिशोर पाण्डेय,मिस्टर महमूद,अमित तिवारी,विद्यानंद गिरी यादि सैकड़ों की संख्या मे अन्य कई लोग उपस्थित थे। सहारा इंडिया कार्यालय लेस्लीगंज मे भी शान से फहराया गया तिरंगा वहीं फ्रेंचाइजी मैनेजर सुधीर कुमार मिश्रा विकास कुमार दुबे रंजय कुमार सुजीत कुमार मनोज कुमार मनोज शुक्ला जयेंद्र मिश्रा संजय सोनी मुमताज रजा आदि कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया सभी को फ्रेंचाइजी मैनेजर ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें