दिल्ली के रामलीला मैदान में पलामू कांग्रेसी के सैकड़ों लोग शिरकत करेंगे-बिट्टू पाठक।

पलामू-मेदिनीनगर 17 अगस्त 2022 को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने पत्रकार सम्मेलन का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि आगामी आज 17 अगस्त से केंद्र के द्वारा जो महंगाई आम जनों को सौंपा गया है। उसके विरोध में पूरे जिले के प्रखंडों में महंगाई पर चर्चा नुक्कड़ सभा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोदी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बताने का काम करेंगे एवं आगामी 28 अगस्त 2022 को सैकड़ों की संख्या में पलामू से दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई की खिलाफ हल्ला बोल रैली में शामिल होंगे। पलामू जिला के सभी प्रखंडों में जो कल 18 तारीख से महंगाई के खिलाफ पर चर्चा को लेकर सभी प्रखंडों में कॉर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कोऑर्डिनेटर से अनुरोध किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष से समन्वय बना कर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं पंचायत गांव तक नरेंद्र मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बताने का काम करेंगे।
पत्रकार सम्मेलन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी दीनानाथ तिवारी,ईश्वरी प्रसाद सिंह,शमीम अहमद रायन,सुधीर चौबे,प्रमोद सिंह,जितेंद्र कमलापुरी,सुरेश पाठक,अजय साहू,खुर्शीद आलम यादि के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें