भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू को बनाए जाने पर पांकी विधायक डाँ शशिभूषण मेहता के नेतृत्व मे निकाला गया विजय जुलूस।

पलामू-पांकी प्रखंड में शुक्रवार को भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता के नेतृत्व में भारत के पहली बार राष्ट्रपति आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को बनाए जाने पर पांकी बाजार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने विजय जुलूस निकाला। पांकी के कर्पूरी ठाकुर चौक पर से जुलूस निकाल कर पांकी बाजार भ्रमण करते हुए मांदर की थाप पर थिरकते हुए एवं अबीर गुलाल लगाकर एक दूजे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया गया।
उक्त मौके पर पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने कहा कि देश में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को मान सम्मान बढ़ाने का काम किये है और आदिवासी समाज के लिए विशाल ढांचा को भी तैयार किया है।