किसी भी उम्र मे खिलाड़ीयों को वैसा ही महसूस होता है जैसे पहले था जो जैसा मेहनत करता है उसका परिणाम उसे वैसा हीं मिलता है-छोटे लाल।

पलामू-नीलांबर पीतांबरपुर में सुब्रतो राय मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच मध्य विद्यालय लेस्लीगंज के प्रांगण में खेला गया। जिसका मुख्य अतिथि लेस्लीगंज पंचायत के मुखिया श्रीमती रेखा देवी एवं चेंबर अध्यक्ष छोटे लाल सोनी ने खेल कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छोटे लाल सोनी ने कहा कि किसी भी खेल खेलने के लिए समय और उम्र निर्धारित नहीं होता है किसी भी उम्र मे खिलाड़ी को वैसा ही महसूस होता है जैसे पहले था जो जैसा मेहनत करता है उसका परिणाम उसे वैसा हीं मिलता है क्योंकि जिंदगी भी एक खेल के हीं तरह है कभी हार तो कभी जीत होती है। आज इस नीलांबर पीतांबर पुर की धरती मिडिल स्कूल के प्रांगण में सुब्रतो राय मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जा रहा है जिसमें किसी एक पक्ष का खिलाड़ी जीतेगा तो किसी पक्ष का खिलाड़ी हारेगा जीतने वाला खिलाड़ी की टीम खुशी मनाएंगे लेकिन हारने वाला मायुष होगा। उनके लिए मैं यह कहना चाहता हूं कि वह लगे रहे एक न एक दिन वह भी कहीं जीत कर खुशियां मनाएगा यही जिंदगी का खेल है। साथ हीं उनके द्वारा विजेता एवं उपविजेता को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। नीलांबर पीतांबर पुर पंचायत के मुखिया श्रीमती रेखा देवी ने अपने पंचायत वासियों से खेलकूद के लिए जो भी योजना आएगा वह धरातल पर उतारने को कहा खासकर बच्चों के लिए।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें