2,770 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के पलामू संसदीय क्षेत्र को सौगात-बीडी राम

पलामू-मेदिनीनगर संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए बड़े हर्ष एवं खुशी की बात है कि मेरे अथक प्रयासों से स्वीकृत तीन परियोजनाओं (कुल लागत 2,770 करोड़ रूपये) का ऑनलाईन शिलान्यास/उद्धघाटन देश के यश्स्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा दिनांक 12 जुलाई 2022 को देवघर से किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड़, चोपन रेल खंड पर गढ़वा रोड़ से महुअरिया (यूपी) तक नवनिर्मित दोहरे रेलवे लाइन 866 करोड़ रूपये की लागत से कुल लंबाई 66 कि0मी0 ऑनलाइन उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही साथ राष्ट्रीय राजमार्ग-75 की गढ़वा-रेहला बाईपास फोर लेन सड़क 888 करोड़ रूपये की लागत से कुल लंबाई 23 कि0मी0 जिसका कार्य प्रारम्भ है एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-98 की हरिहरगंज से पड़वा मोड़ तक फोरलेन सड़क 1,016 करोड़ रूपये की लागत से 34 कि0मी0 का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ-साथ देवघर में एम्स अस्पताल,एयरपोर्ट एवं राज्य के अन्य विभिन्न परियोजनाओं का भी शिलान्यास/उद्धघाटन माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा किया जाएगा। केन्द्र सरकार द्वारा उक्त परियोजनाओं की सौगात पलामू संसदीय क्षेत्र सहित झारखण्ड को देने से झारखण्ड का चहुमुखी विकास एवं रोजगार की संभावनाओं का द्वार खुलेगा। इसके लिए पलामू संसदीय क्षेत्र एवं झारखण्ड की समस्त जनता की ओर से देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिरसा मुंडा जी की पावन धरती झारखण्ड में स्वागत अभिन्नदन हैं एवं आभार प्रकट करता हॅू।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें