पांकी विधान सभा के चर्चित नेता एडवोकेट ओंकारनाथ जायसवाल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी मे शामिल हुए।

पलामू-मेदिनीनगर दिनांक 06 जुलाई 2022 बुधवार को H.M. रिसोर्ट मेदिनीनगर में आम आदमी पार्टी के मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पांकी विधान सभा के चर्चित एडवोकेट एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता ओंकारनाथ जायसवाल ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिए और आम आदमी पार्टी मे शामिल हुआ। इससे पहले उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में शामिल थे किसी कारण वस उन्होंने झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन को इस्तीफा देकर ओंकारनाथ जायसवाल ने पार्टी को छोड़ दिया और आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मिलन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक डी एन सिंह जी ने पार्टी का टोपी व पट्टा पहना कर सभी लोगों को सदस्यता दिलाई। श्री डी एन सिंह जी ने कहा कि पलामू राजनीति की गढ़ के रूप मे माना जाता है आम आदमी पार्टी का विस्तार पलामू सहित पूरे राज्य मे तेजी से हो रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मज़बूती के साथ पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेगी पार्टी की सदस्यता लेने वाले ओंकारनाथ जैसवाल जी को प्रदेश प्रवक्ता का कार्य भार सौपा गया। ओंकारनाथ जायसवाल जी ने आम आदमी पार्टी मे शामिल होने एवं सदस्यता लेने के बाद माननीय प्रदेश संयोजक जी का आभार व्यक्त किया एवं तमाम कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। आम आदमी पार्टी मे शामिल होने वालों में वीरेंद्र यादव,अरविंद राम,आसिफ़ अंसारी,गौतम गुप्ता,अरुण वर्मा,कमलेश,आलोक पांडे,छोटू कुमार,द्वारिका साहू,नारद पासवान,राजेश मेहता,कलाम अंसारी,अरविंद रवि आदि हैं। इस कार्यक्रम का मंच संचालन कौशल किशोर बच्चन ने किया इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण प्रदेश उपाध्यक्ष हरी सिंह जी,नरेंद्र चौबे जी प्रदेश सोशल मीडिया सचिव सूर्यप्रकाश,प्रमंडल प्रभारी किशोर सिन्हा सह प्रभारी सुधीर कुमार,जिला संयोजक चंद्रबली चौबे,पूर्व प्रत्याशी अभय सिंह चेरो,गढ़वा जिला नेता धर्मेंद्र सिंह,बंदना सिन्हा,नीतू सिंह,संजू कुमारी,मुन्ना कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवादाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें