पलामू मे युगंबर दीक्षित का 23 वां शहादत दिवस मनाया गया,नीलांबर पीतांबर पुर पश्चिमी के जिला परिषद आशा देवी थी मुख्य अतिथि।

पलामू-नीलांबर पीतांबर पुर प्रखंड अंतर्गत जगतपुरवा मोड़ के पास 23वाँ शहादत दिवस 23 जून 2022 को  कारगिल शहीद युगंमबर दीक्षित का मनाया गया। वहीं  जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस भी मनाया गया। जिसका मुख्य अतिथि नीलांबर पीतांबर पुर पश्चिमी के जिला परिषद श्रीमती आशा देवी ने कारगिल शहीद एवं जन संघ संस्थापक श्रद्धा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर श्रीमती आशा देवी ने कहीं की बहुत किस्मत वाले होते हैं जो देश के काम आते हैं देश के नाम पर शहीद होते हैं और उनका शहीद स्मारक बनता है वैसे ही यूगंबर दीक्षित भी शहीद हुए हैं और इनका शहादत दिवस हर वर्ष मनाया जाता है। वैसे ये पलामू के सतबहिनी भदुमा गांव में जन्मे थे देश के सेवा करते करते शहीद हो गए। मौके पर पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद ईश्वरी राम,कुंदरी पंचायत के मुखिया जितेंद्र शुक्ला,कुराईनपतरा के मुखिया पूनम देवी,पंचायत समिति पति जितेंद्र सिंह,महामंत्री राजीव रंजन शुक्ला,संदीप दुबे,उमेश तिवारी,अनिल शुक्ला,नगीना सिंह,अरविंद डिसिल्वा, सीताराम दुबे,जन संघ प्रचारक नागेंद्र नाथ नेताजी,एवं अन्य ग्रामीण जनता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पलामू न्यूज़ Live

 ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi

किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website -palamunewslive.Com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें