झारखंड मे मैट्रिक-इंटर का रिजल्ट कल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करेंगे जारी।

रांची-झारखंड बोर्ड के मैट्रिक और इंटर का परीक्षा परिणाम की घोषणा की तिथि जारी हो गई है। मैट्रिक और इंटर के परीक्षा परिणाम कल जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि यह परिणाम कल दोपहर 2.30 बजे जारी होगा और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। बताते चलें कि झारखंड बोर्ड के मैट्रिक-इंटर की इस बार की परीक्षा में लगभग 7.50 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जैक बोर्ड के रिजल्ट को इच्छुक छात्र-छात्रा jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते है। पहले मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी होगा उसके बाद इंटर कॉमर्स और आर्ट्स का एक साथ रिजल्ट आएगा। इस बार दोनों टर्म के प्राप्तांक के आधार पर रिजल्ट जारी किया जायेगा। स्कूल-कॉलेजों को दोनों टर्म का अंक भेजा जायेगा परीक्षार्थी अपने स्कूल, कॉलेज से दोनों टर्म के अंक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस बार झारखंड बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हुई थीं और मैट्रिक की परीक्षाएं 20 अप्रैल तक जबकि इंटर की परीक्षाएं 25 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi
किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।
संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें