शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखने के लिए हर दिन सुबह में करें योग-निपु सिंह

रांची-झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री एवं नशा मुक्त झारखंड के एक दशक से अगुवाई करने वाले निपु सिंह ने कहा कि अगर शरीर को फिट और दिमाग को शांत रखना है तो हर दिन योग सुबह-सुबह जरूर करें।
श्री सिंह ने कहा कि सुबह का समय हमारे हेल्थ के लिए सबसे बढ़ियां होता है। इस समय आपको ताजा हवा मिलती है जिससे मन शांत रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है और सुबह के ऑक्सीजन से बॉडी भी बहुत हेल्दी रहती है। उन्होंने और कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है जिसे सदियों से कई बीमारियों का उपचार करने के लिए किया जाता है और उन्होंने जोर देकर कहा कि योग दिवस एक दिन नहीं हर दिन मनाए और हर दिन सुबह सुबह योग करें अगर आपके पास जगह के कमी है तो आंगन में छत पर या फिर घर के अंदर भी योग कर सकते हैं। योग करने से शरीर का हर अंग फिट रहता है साथ ही अधिक उम्र होने के बाद भी व्यक्ति अपने आप को फिट महसूस करता है सुबह-सुबह योग कर के अपना काम में जाने पर काम करने में बहुत आनंद आता है और शरीर में भी फुर्ती लगता है इसलिए हर व्यक्ति को चाहे बुड्ढा हो या जवान या फिर बच्चा सभी को सुबह-सुबह कम से कम आधा घंटा योग जरूर करना चाहिए ताकि शरीर फिट रहे और हम बीमारी से बचें।

पलामू न्यूज़ Live

 ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,SK Ravi
किसी भी प्रकार के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र 9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें