भलमंडा भकासी स्वर्ग.संजय पासवान स्मृति नाक आउट कांस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया।

नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड अंतर्गत भलमंडा भकासी खेल मैदान में मंगलवार को स्वर्गीय संजय पासवान स्मृति नाक आउट कांस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ राजहरा मुखिया आशा देवी सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप तिवारी कांग्रेस पार्टी के पांकी विधानसभा युवा अध्यक्ष अजिताभ दुबे पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ज्ञानती देवी ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। आज का मैच नीलाम्बर पीताम्बर पुर के पथरही बनाम पाटन दिपुवा के बीच खेला गया मौके पर मनदीप तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है इसे बस निखारने की जरूरत है युवा वर्ग पढ़ाई के साथ खेल में ध्यान दें खेल में भी कैरियर बनाया जा सकता है खेलकूद से मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। मौके पर समाजसेवी दिलीप तिवारी,अरविंद डिसिल्वा,बबलू पांडे, कमेटी अध्यक्ष आशीष तिवारी,सचिव अरुण पासवान, कोषाध्यक्ष शशिकांत शर्मा, रोशन तिवारी,बादल पासवान, रवि तिवारी, गौतम कुमार सिंह, राहुल कुमार,वैभव वर्मा आदि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर पीताम्बर पुर से सुमीत कु पाण्डेय की रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें, झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें