परिवारिक विवाद के कारण मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र का गला घोंटना है।

नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत कुराईनपतरा के ग्राम कुराईनपतरा निर्वाचन बूथ संख्या 135 के बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा कुँवर द्वारा अपनी संगी भतीजी श्वेता कुमारी पिता राजनाथ तिवारी का नाम मतदाता सूची से परिवारिक विवाद एव द्वेष के कारण हटाने का मामला प्रकाश में आया है। उल्लेखनीय है कि बीएलओ सह आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा कुँवर के भाई राजनाथ तिवारी को अपनी पत्नी उर्मिला देवी से विवाद है जिसके कारण पत्नी उर्मिला देवी अपनी एकमात्र वारिश श्वेता कुमारी को साथ लेकर अपने पति राजनाथ तिवारी से अलग रहती है।उसी कारण से दोनों पक्षो में आपसी विवाद बना रहता है इसी आपसी द्वेष से बीएलओ पुष्पा देवी अपने संगे भाई राजनाथ तिवारी का पक्ष लेकर एवं अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुये मतदाता सूची से नाम डिलीट करवा दी। जिसकी जानकारी मिलने पर स्वेता कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी,नीलाम्बर पीताम्बरपुर से अपना नाम पुनः मतदाता सूची में जुड़वाने की गुहार लगाते हुए सम्बंधित बीएलओ पर कानूनी कारवाई करने के साथ ही उन्हें बीएलओ कार्य से भी हटाने की मांग की है यदि उनकी मांगों पर सह्रदयता पूर्वक कारवाई नही की गई तो पलामू उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी पलामू से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर पीताम्बर पुर से सुमीत कु पाण्डेय की रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें, झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें।

मो.नo 9608122844,8084737109

 

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts