झारखंड मे सबसे अधिक वोट लाकर प्रदेश महासचिव बने ऋषिकेश सिंह।

पलामू हुसैनाबाद-विदित हो की झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस का बहुप्रतीक्षित सांगठनिक चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है।झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा मतों से हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र के खरडीहा ग्राम निवासी ऋषिकेश ऊर्फ राजू सिंह सबसे ज्यादा मतों से प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए हैं उन्हे 16303 वोट प्राप्त हुए हैं ऋषिकेश सिंह ग्रामीण विकास मंत्री श्री आलमगीर आलम और प्रदेश सचिव श्री तनवीर आलम जी के समर्थित उम्मीदवार थे। इसके साथ ही उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कुमार रोशन, रांची महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर, और कांके विधान सभा अध्यक्ष खालिद सैफुल्ला,पलामू जिला उपाध्यक्ष मानिकान्त सिंह, लातेहार जिला उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, डालटनगंज विधानसभा अध्यक्ष सूर्यांस प्रताप सिंह, विश्रामपुर विधानसभा अध्यक्ष गुलामनवी आजाद, हुसैनाबाद से साकेत कुमार सिंह विधानसभा अध्यक्ष के पद पर भी इनके प्रत्यासी ने जीत दर्ज की है। हृषिकेश पूर्व में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रह चुके हैं,इससे पूर्व कांग्रेस के छात्र संगठन एन एस यू आई के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं इन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता, झारखंड के तमाम युवाओं और परिजनों के आशीर्वाद को दिया है।

पलामू न्यूज Live

ऊंटारी रोड से सकेंद्र राज कि रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. No 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें