पलामू पुलिस कप्तान नागपुर से पलामू काम करने आए छ: मजदूरों को अपनी निजी खर्चें से ट्रेन टिकट एवं खाने पीने का सामान दे कर घर भेजवाया।

पलामू-मेदिनीनगर पलामू पुलिस कप्तान चन्दन कुमार सिन्हा गरीबों का मसीहा हैं जब से पलामू के पुलिस अधीक्षक कि बागडोर संभाले हुए हैं तब से हर वर्ग के लोगों को अपनी निजी खर्चें से सहयोग करते आ रहे हैं। आज उन्होंने ने दुसरे जगहों से काम करने आए मजदूरों को उनके घर भेजाया। आइए बताते हैं विस्तार से ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के सुजीत पांडे उर्फ विदेशी ने पलामू पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा को सूचना दिया कि 6 व्यक्ति दो महिला दो पुरुष 2 बच्चे जीएलए कॉलेज गेट पर बैठे हैं वे भूखे प्यासे हैं। उन्हें रमेश शिंदे नामक ठेकेदार इन लोगों को मेदनीनगर लेकर आया था जो टेलीफोन का पाइप बिछाने वाला काम करता है वह भी नागपुर से इन लोगों को लेकर आया वह बगल के रहने वाला है वह व्यक्ति इस परिवार को काम दिलाने के बहाने यहां लेकर आया और रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया वह व्यक्ति अपना मोबाइल को भी स्विच ऑफ कर लिया है। 7 जनवरी 2022 शुक्रवार से ही यह परिवार रेलवे स्टेशन और यहां वहां भटक रहे थे। विदेशी पांडे की सूचना पर तुरंत पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा ने यातायात प्रभारी को भेजा एवं सभी व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन डालटेनगंज लाया एवं चारों व्यक्तियों को डाल्टेनगंज टू पुणे रिजर्वेशन टिकट कटवाया। पुलिस कप्तान चन्दन कुमार सिन्हा ने अपने निजी खर्चे से सभी का रिजर्वेशन टिकट कराने का व्यवस्था किया एवं खाने पीने का सामान भी साथ में दिलवाया सभी अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएंगे टीटीइ इंस्पेक्टर बीएन पांडे ने स्वयं सभी का टिकट कंफर्म कर आया और इस परिवार को सुरक्षित ट्रेन से भेजने की व्यवस्था की।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

झारखंड के सभी जिलों से ब्यूरो चीफ, संवाददाता, एवं विडियो एडिटर कि आवश्यकता है संपर्क करें

M. No 9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts