पलामू की फिल्म,,थर्ड एंगल,, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल मे चयनित हुई।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई पलामू की फिल्म थर्ड एंगल को उपायुक्त ने बधाई देकर कहा ये पलामू के लिए गौरव की बात है। पलामू-मेदिनीनगर कला-संस्कृति के क्षेत्र में कार्यरत पलामू की  संस्था मासूम आर्ट ग्रुप द्वारा निर्मित शॉर्ट फिल्म थर्ड एंगल का ऑफिशियल सिलेक्शन देहरादून में आयोजित छट्ठी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई है। मंगलवार की शाम इसकी जानकारी संस्था को दी गयी मासूम आर्ट के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने इसकी जानकारी मीडिया को दिया पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने कहा की मासूम आर्ट ग्रुप की यह सफलता पलामू के लिए गौरव की बात हैै।उन्होंने पूरी टीम को बधाई दिया है ज्ञात हो की कुछ दिन पहले ही उपायुक्त ने इस फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया था मासूम के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने बताया की यह एक सस्पेंस फिल्म है जिसके माध्यम से समाज को एक सन्देश देने का प्रयास किया गया है। इस फिल्म के लेखक सैकत चट्टोपाध्याय है, निर्देशन का कमान सैकत और विनीत चौधरी ने सम्हाला है इस फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में पहली बार आकाश राज व मनीषा सिंह काम की है ।अन्य भूमिका में सैकत व अशोक दुबे है इसके एडिटर शेखर श्रीवास्तव, म्यूजिक डायरेक्टर राजा सिन्हा, साउंड मनोज कुमार मेहता का है मासूम के इस सफलता पर जनसम्पर्क के डिप्टी डायरेक्टर आनंद, मेयर अरुणा शंकर, उप मेयर मंगल सिंह, इप्टा के उपेंद्र मिश्रा, रविशंकर, किशोर शुक्ला आदि ने भी बधाई दिया है।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी तरह कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें