पलामू जिला नियोजन कार्यालय मे लगे भर्ती शिविर मे 118 अभ्यार्थियों का हुआ साक्षात्कार 22 को मिली नौकरी।

पलामू-मेदिनीनगर भर्ती शिविर में 118 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार,22 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी,जिला नियोजन कार्यालय में लगे शिविर में कई प्राइवेट कंपनियों ने लिया साक्षात्कार, पलामू जिला प्रशासन की पहल पर मंगलवार को जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अभियान के तहत जिला नियोजन कर्यालय परिसर में जॉब कैंप का आयोजन कर 22 बेरोजगारों को विभिन्न निजी कंपनियों में नियोजन के लिए चयन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश के बाद इस जॉब कैंप का आयोजन किया गया था।उन्होंने बताया कि निजी नियोजक के रूप में ISDFC NIDHI LIMITED पलामू द्वारा कुल 22 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया जिसमें फील्ड ऑफिसर के रूप में 01,सेल्स एक्सक्यूटिव के रूप में 08, एवं प्यून के रूप में 1 अभ्यर्थी का चयन किया गया।वहीं 12 अभ्यर्थियों को अन्य पदों के लिए शॉर्टलिस्टेड किया गया चयनित 22 अभ्यर्थियों को जिला नियोजन पदाधिकारी ने सौंपा नियुक्ति पत्र भर्ती कैंप के द्वारा चयनित कुल 22 अभ्यर्थियों को जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने भर्ती कैंप में आये हुए सभी बेरोजगार अभ्यर्थियों को कैरियर मार्गदर्शन देने के साथ नियोजनालय में निबंधन के फायदों पर प्रकाश डाला।उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पलामू में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से ऐसे भर्ती कैंपों का आयोजन किया जायेगा।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी दुकान, संस्थान, स्कूल,मांल, शोरूम के विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें