भंडरीया- शहिद नीलाम्बर पीताम्बर के गांव वासियों आदिम जनजाति को 15 किलोमीटर दूर से राशन लाना पड़ता है।

गढ़वा जिला अंतर्गत भंडरिया में भारतीय जनता पार्टी गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी जी ने अपने गृह प्रखंड भंडरिया से क्षेत्र भ्रमण किए साथ में भाजपा युवा प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल केशरी,भंडरिया प्रखंड के सभी क्षेत्रों के आदिम जनजाति, असहाय एवं गरीब जनताओं की समस्या से जिला अध्यक्ष को अवगत कराए एवं भ्रमण के दौरान पर्रो गांव पहुंचकर उन्होंने कुछ आदिवासी आदिम जनजाति परिवारों से मिले जो साइकिल तथा अपने माथे पर चावल का बोरी पकड़े हुए थे। उन सभी से बातचीत के दौरान पता चला कि सभी आदिवासी आदिम जनजाति परिवार ग्राम चेमो से है राशन घर न पहुंचाकर पर्रो बुला कर राशन वितरण किया जाता है सभी आदिवासी परिवार इसका विरोध करते हैं तो वितरक के द्वारा यह कह दिया जाता है कि चेमो जाने के क्रम में रास्ते में पुलिस पिकेट पड़ता है जो गाड़ी को चेमो नहीं जाने देता है इसलिए आप लोगों को पर्रो आकर ही राशन लेना होगा। जिला अध्यक्ष श्री केशरी जी से बताते हुए आदिम जनजाति परिवारों ने यह भी कहा कि हम लोग शहीद नीलाम्बर पीताम्बर के गांव से आते हैं ग्राम चेमो से पर्रो की दुरी लगभग 15 km का है एवं राशन ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है आदिम जनजाति परिवारों से श्री केशरी जी ने कहा कि आप लोग को पर्रो आने की आवश्यकता नहीं है आपलोगों के घर तक राशन पहुंचाया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा जन वितरण प्रणाली के वितरक से नाराज ग्रामीणों में राजकुमार कोरवा, अमित कोरवा, बिनेश्वर कोरवा संतोष, कोरवा, राजदेव कोरवा, दिकू कोरवा इत्यादि,थे अब देखना है कि आदिवासी आदिम जनजाति को इसी तरह का परेशानी का सामना करना पड़ेगा कि समाधान भी होगा यह आने वाला समय ही बताएगा।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
गढ़वा भंडरीया से रंजित ठाकुर की रिपोर्ट

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें