पलामू जनता दे आशीर्वाद लौट कर आऊंगा दिलाने अधिकार निगम के दरवाजे पर दिपक का सांष्टांग दंडवत लिया संघर्ष का संकल्प।

पलामू-मेदिनीनगर में विपक्ष बन चुके कांग्रेसी युवा नेता दीपक तिवारी ने निगम को डगमगा कर रख दिया, जब होल्डिंग टैक्स के खिलाफ नगरीय सुविधा बहाल करने की लड़ाई में नगर आयुक्त द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेने पहुंचे थे।जो काम जनता के वोट से कुर्सी पर बैठे जनप्रतिनिधियों को करना था, वो दीपक के संघर्ष ने कर दिया निगम की ओर से नगर आयुक्त ने राज्य सरकार को होल्डिंग टैक्स के ब्याज एवं जुर्माना माफ करने के लिए सरकार को पत्र लिख दिया। वहीं बैठक से मुंह चुराने वाले निगम के महापौर एवं उप-महापौर के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर दिया। बैठक से निकलने के उपरांत दीपक तिवारी ने निगम के दरवाजे पर साष्टांग दंडवत कर जनता के समर्थन से निगम की सभागार में बैठक करने का संकल्पित घोषणा की है निगम में शामिल किए गए 14 राजस्व ग्राम में नगरीय सुविधा बहाल करने के मुद्दे पर राज्य सरकार के निर्देश पर नगर आयुक्त ने बैठक बुलाई थी। जिसमें दीपक के साथ नये जुड़े हुए क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था, मगर एकजुट होकर होल्डिंग टैक्स वसूली, एवं नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने के विषय पर एक भी जनप्रतिनिधि नहीं शामिल हुए। जनता के साथ होते छल पर रोक लगाने की दीपक की मुहिम पर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से आक्रोशित युवा नेता ने निगम के दरवाजे पर मेयर एवं डिप्टी मेयर को खुली चुनौती दे दी दीपक तिवारी ने बताया कि निगम में सिर्फ लूट है। इसका प्रमाण आज मिल गया, जब प्रतिनिधि ही जनता के अधिकार के लिए सामने आने के बजाय मुंह छिपा रहे हैं।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

किसी भी प्रकार कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

मोबाइल नंबर-9608122844,8084737109

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें