पलामू जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मानव श्रृंखला राज्य सरकार के वादाखिलाफी के कारणभाजपा ने किया।

राज्य सरकार के वादाखिलाफी एवम किसान मजदूर युवाविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर मानव श्रृंखला ।भाजपा ने राज्य के हेमंत सरकार पर किसान मजदूर,आदिवासी मुलवासी, एवमयुवाविरोधी करार देते हुए मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए प्रभारी Bdo को ज्ञापन सौपा है। विरोध कार्यक्रम का नेतृत्व जिला के वरीय भाजपा नेता प्रेम कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रेम कुमार सिंह सहित पूर्व जिलाध्यक्ष एवम पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे अमित तिवारी ने कहा कि राज्यसरकार गरीब किसान मजदूर, आदिवासी एवमयुवाविरोधी सरकार है।इस सरकार में न पुलिस प्रशासन के लोग सुरक्षित हैं और न न्याय करने वाले न्यायधीश।उन्होंने कहा कि जब इस सरकार में आदिवासी महिला दरोगा रूपा तिर्की, न्यायाधीश उत्तमानन्द की हत्या हो सकती हैऔर हत्यारे आज भी गिरफ्तारी से बाहर है तो आम आदमी का क्या हाल होगा सहज अनुमान लगाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार देने,किसानों का ऋण माफ करने ,उनके सभी उपज धान, गेंहू सरकारी दर पर खरीदने सहित कई लोकलुभावन वादे कर सत्ता में आई,किन्तु सत्ता में आते ही सारे वादे भूल गयी।यही कारण है कि युवा सहित मज़दूर किसान सभी आज सड़क पर निकल विरोध जता रहे है। कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चतुरगुण राम, पूर्व विससूत्री अध्यक्ष अशोक सिंह ,सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह उपाध्यक्ष मंगल किशोर दुबे पूर्व अध्यक्ष विक्रमादित्य महामंत्री राजीव रंजन शुक्ला नीलकंठ गिरी संजय तिवारी गणेश पाल वालकेश्वर पासवान डॉक्टर कृपाल सिंह बुधन राम सर्वेश्वर सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष किशोर तिवारी अनुसूचित मोर्चा के मुन्ना पासवान महिला मोर्चा के अहिल्यादेवी पंचम गिरी श्याम बिहारी सिंह विनोद उपाध्याय जितेंद्र मेहता राज कुमार मेहता गुलाब चंद शर्मा अरुण सिंह सुनील तिवारी राजीव राय विनोद राम ,भाजपा आईटी सेल के ओमप्रकाश दुबे,जगत नारायण सिंह नारेंद्रर मिश्रा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

किसी भी तरह कि विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts