लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय मे केसीसी ऋण एवं पशुधन वितरण शिविर का आयोजन किया गया, लेकिन एक भी किसान को न केसीस ॠण बटा और ना बटा पशुधन।

नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय में हुआ केसीसी ऋण एवं पशुधन वितरण शिविर का आयोजन पर न बटा एक भी केसीसी और ना हीं बटा पशुधन।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को केसीसी ऋण वितरण एवं पशुधन वितरण शिविर का आयोजन किया गया। परंतु शिविर में एक भी किसान को ना केसीसी मिला और ना ही पशुधन। शिविर के नाम पर महज खानापूर्ति हुई। जहां बैंक के क्रियाकलाप पर उपस्थित लोगों ने सवाल खड़ा किए हैं। खास कर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा धनगांव के शाखा प्रबंधक पर अधिकांश उपस्थित लोगों ने आवाज उठाई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रतिनिधि मंदीप मेहता ने कहा कि ग्रामीण बैंक धनगांव में कई किसानों का राशि आई है। वैसे किसानों को वहां के मैनेजर द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है। मैनेजर के मनमानी से वहां के किसान परेशान हैं। किसान अभिमन्यु मेहता ने बीडीओ से ग्रामीण बैंक धनगांव का जांच करने का मांग किया है। उन्होंने कहा कि यदि धनगांव बैंक के शाखा प्रबंधक का क्रिया कलाप में सुधार नहीं होता है तो वे किसानों के साथ धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करेंगे। विधायक प्रतिनिधि निर्मल मेहता ने कहा जनता की परेशानी को सभी लोग मिलजुल कर हल करेंगे। सभी का विचार सुनने के उपरांत बीडीओ निखिल कुमार कच्छप कहां की आपसी समन्वय बनाकर प्रखंड के विकास के लिए काम किया जाएगा। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन बीपीआरओ विनय कुमार शर्मा ने किया। वहींं कार्यक्रम मे प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्रा, जेएमएम अध्यक्ष नवलेश मेहता, जनसेवक आलोक तिवारी, गीता कुमारी, आलोक पांडे, अजीत मिश्रा, एटीएम सुनैना कुमारी, रामराज सिंह, सुधीर सिंह, चर्तगुन राम, पूर्व मुखिया भोलानाथ साव, मुनेन्द्र दुबे, समेत कई किसान मित्र शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें