लेस्लीगंज प्रखंड के मैट्रिक बोर्ड टांपर विधार्थी विकास कुमार को समाज सेवी श्री मती पुनम देवी एवं उनके पति विरेन्द्र कुमार ने सम्मानित किया।

नीलाम्बर पिताम्बरपुर – प्रखंड के ग्रामपंचायत कुराईनपतरा के ढ़ेला निवासी विकास कुमार पिता विजय कुमार को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में प्रखंड में अव्वल एव पलामू जिले में छठा स्थान प्राप्त करने के लिये ग्रामपंचायत कुराईनपतरा के पूर्व पंसस श्रीमती पूनम देवी अपने पति एव भारत स्वाभिमान न्यास के प्रखंड संरक्षक वीरेंद्र कुमार के साथ उनके घर जाकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहां कि विकास कुमार न सिर्फ पंचायत के बल्कि प्रखंड का भी नाम रौशन किया है।हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ साथ ही पठन-पाठन सामग्री हेतु नगद दो हजार रुपये का सहयोग भी किये।वही भारत स्वाभिमान के वीरेंद्र कुमार ने कहां कि यह मेरे प्रखंड के लिये गौरव की बात है।विकास कुमार की पृष्ठभूमि गरीब परिवार से है इसलिए यह सम्मान उन्हें ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगा साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि यथासंभव हम सदैव सहयोग करते रहेंगे। ज्ञात हो कि विकास कुमार के पिता विजय प्रसाद सन 2008 में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे किसी प्रकार मौत के मुंह से बचाया जा सका था किंतु आज भी शारीरिक रूप से पूर्णतः अपंग हैं।महंगा इलाज से घर की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गयी है। विकास नाबालिक होने के बावजूद अपने परिवार के जीवकोपार्जन हेतु कुछ काम भी कर लेते है।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें

9608122844

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें