पलामू स्कूटी और बाइक मे सिधी टक्कर तीन व्यक्ति घायल, घायलों को भेजा गया मेदिनीनगर MMCH

PALAMU -मनातू प्रखंड के मनातू ब्लॉक के समीप सफी मियां शत्रुघ्न अग्रवाल के घर के पास एक स्कूटी और बाइक सवार के बीच में टक्कर हो गया जिसमें तीन व्यक्ति की हालत गंभीर है। घायल व्यक्तियों में नंद कुमार यादव फटरिया, मनोज उरांव और राकेश उरांव, मनातू रंगिया पंचायत के सिमराहा बहेरा टांड़ के निवासी हैं। नंद कुमार यादव ग्राम पटरिया निवासी अपने बाल बच्चे के साथ आधार कार्ड बनवाने आया था किसी काम से वह मनातू बाजार की ओर जा रहा था और विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल जिसमें 4 लोग सवार थे आमने सामने टक्कर हो गई जिससे 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना के बाद दो व्यक्ति फरार हो चुके हैं जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं प्रशासन को सूचना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने दिया सूचना पाकर मनातू पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर एम एम सी एच में रेफर कर दिया।

पलामू न्यूज Live

खबर की आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

पांकी से गौतम राय का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें