पलामू जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात संबंधित समस्याओं के संबंध मे ज्ञापन सौंपा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा पलामू जिला परिवहन पदाधिकारी को यातायात संबंधी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा परिवहन पदाधिकारी से यह मांग की गई कि इस करोना जैसी भयावह महामारी में ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा मनमानी रूप से ली जा रही किराए पर रोक लगाई जाए। वाहनों में सीट से अधिक संख्या मेे सवारी बिठाने पर वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए,शराब पीकर तथा नाबालिक वाहन चालकों पर कार्रवाई हो,दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट एवं मास्क का अनिवार्य रूप से जांच किया जाए,उपरोक्त विषय पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला परिवहन पदाधिकारी से गंभीरतापूर्वक विचार कर जनहित में ठोस एवं सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग करती है।इस मौके पर नगर मंत्री रोहित देव,+2 प्रमुख प्रभात दूबे, जिला स्कूल अध्यक्ष नितीश दुबे,पीयूष सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live, SK Ravi

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें