नीलाम्बर-पिताम्बर पुर थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह झुरहा अहरा से 60- 65 वर्ष के एक बुजुर्ग का आज सुबह शव पाया गया।वह सांगबार निवासी प्रभू राम था

नीलांबर -पिताम्बर पुर थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्णाडीह के झूरहा आहर से एक बुजुर्ग का शव मिलने से थाना क्षेत्र मे सन- सनी फैली हुई है तथा लोगों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि आखिरकार यह घटना के अंजाम किसने दिया। गुरुवार को सुबह कुछ ग्रामीण ने जब शौच के लिए आहार की तरफ निकले तो उस आहार में एक तैरते हुए शव देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दीया,मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से शव बाहर निकलवाया शव देखने से ऐसा प्रतीत होता है की लगभग 60-65 वर्ष की बुजुर्ग की हैं।फिलहाल शव की पहचान नहीं की जा सकी है बुजुर्ग ने सफेद कुर्ता पहना हुआ था, उसके पास से एक गमछा भी मिला है। वहीं तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही पूर्णाडीह पंचायत के मुखिया गुड्डी देवी सहित सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से इस संबंध में पूछताछ कीया।थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है मौत की वजह पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। ऐसे मिली जानकारी के अनुसार वह शव सांगबार निवासी  60 वर्षीय प्रभु राम का बताया जा रहा है वह 2 दिन पुर्व घर से गायब था , 1 जून के घर से खाना खाकर निकला था ।उसका माइंड डिस्टर्ब था इसकी पुष्टि उसके पुत्र ने किया और लिखित आवेदन थाना को सौंपा।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

नीलाम्बर-पिताम्बर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें