नीलाम्बर -पिताम्बर पुर थाना क्षेत्र के बैरिया मोड़ आलमपुर के पास 11 हजार वोल्ट विद्युत तार कि चपेट मे आने से एक ट्रैक्टर जल कर खाक हो गया ड्राईवर बाल बाल बचा।

नीलाम्बर -पिताम्बर पुर थाना क्षेत्र के बैरिया मोड़ आलमपुर में आज एक ट्रैक्टर 11हजार भोल्ट बिजली की तार के चपेट में आने से  धू-धू कर जलकर खाक हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लेस्लीगंज पूर्णाडिह निवासी सचीदा राय का ट्रैक्टर था जो आज ही सुबह बिहार से लाया गया था। ट्रैक्टर आलमपुर रोड उनके घर के पास लगाया गया था 11000 भोल्ट तार काफी नीचे होने के कारण ट्रैक्टर कि डाला जो हाइड्रोलिक सिस्टम था ड्राइवर गाड़ी जैसे ही निकालने का प्रयास किया कि एकाएक हाइड्रोलिक चालू हो गया  तार नीचे होने के कारण उसमें सट गया और शॉर्ट सर्किट के द्वारा ट्रैक्टर मे आग लग गया जिससे कुछ ही मिनटों में धु धु कर ट्रैक्टर जलने लगा ट्रैक्टर चालक बाल बाल बचा और ट्रैक्टर का इंजन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना आज सुबह करीब 10:00 बजे की है एका एक ट्रैक्टर मे आग लगने से अगल-बगल के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा । लोगों ने आग लगे ट्रैक्टर को पानी से बुझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वही ग्रामीणों का शिकायत है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर में आग लगा है अगर तार लटका नहीं हुआ होता तो ऐसा घटना नहीं घटता। लेस्लीगंज बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई बार इसकी सूचना दिया गया लेकिन वे नहीं सुने।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

नीलाम्बर-पिताम्बर पुर से

जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts