पलामू – हेमंत सरकार की लोकप्रियता से भाजपा घबराकर जनता को भ्रमित कर रही है – सन्नू सिद्धिकी

हेमंत सरकार के लोकप्रियता से भाजपा घबराकर कर जनता को भ्रमित कर रही है: सन्नू सिद्दीकी

मेदिनीनगर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सन्नू सिद्दीकी राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पलामू जिला प्रशासन को साधुवाद देता हूं। जिन लोगों के अथक प्रयास से आज कोरोना का रिकवरी रेट राज्य में 2% व जिले मे 1% से भी नीचे चला गया।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार की सूज भुज और सकारात्मक सोच के कारण बेहतर साबित हो रहा है. सीएम श्री सोरेन कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों के समुचित इलाज के लिए तत्परता से काम किया है।जिसका परिणाम आज राज्य भर में देखने को मिल रहा है श्री सिद्दीकी ने कहा कि झारखंड राज्य ऑक्सीजन के मामले में 35 प्रतिशत ऑक्सीजन देश को देने का काम कर रहा है यह झारखंड राज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, लेकिन भाजपा के लोगों को हेमंत सरकार के अच्छे कार्यों को नकारात्मक दृष्टिकोण से देख रहे है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी जनता के लिए बोझ बन चुकी है। अपने नकारेपन को छुपाने के उद्देश्य से हेमंत सरकार की उपलब्धियों को नजरअंदाज करते हुए मुख्यमंत्री महोदय के बातों का गलत अर्थ लगाकर जनता को भरमाने का प्रयास कर रही है । लेकिन राज की जनता भाजपा के दोहरे चरित्र को समझ चुकी है

उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में आम आवाम की मांग पर दाह संस्कार मे सरकारी सहयोग से संबंधित आग्रह पर फैसला लिया गया कि सभी खर्च सरकार करेगी ।

लेकिन बीजेपी के लोगों को हेमंत सरकार के हर अच्छे कार्य नकारात्मक दिखती है। राज्य की भोली भाली जनता को बीजेपी गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

जिसकी मैं घोर निंदा करता हूं, भारतीय जनता पार्टी और उनके तमाम वेतनभोगी प्रवक्ता सरकार की योजनाओं में सकारात्मक सहयोग के साथ राज्य को इस महामारी से निकालने में सहयोग करें । वरना आने वाले दिनों में जनता विपक्ष में भी बैठने लायक नहीं छोड़ेगी।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

ब्यूरो पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें