लातेहार जिला अंतर्गत टुपु हेसला से गढ़वा कल्याणपुर बरात लेकर जा रही बोलेरो वाहन धरधरी नदी कि बाढ़ के चपेट मे आगई।

लातेहार- यस चक्रवाती तूफान के कारण लातेहार में बुधवार की सुबह से ही बारिश होने से अचानक नदी में बाढ़ आ गई सदर प्रखंड के टुपु हेसला गांव के पास धरधरी नदी पार कर रही बोलेरो वाहन बुधवार की शाम नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। हालांकि वाहन पर सवार चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई पुल नहीं होने के कारण नदी से होकर यह बोलेरो वाहन बरात लेकर टुपु हेसला के कृष्णा प्रजापति के यहां से गढ़वा जिले के कल्याणपुर मे बारात जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नदी में पानी एका- एक बढ़ गई पानी ज्यादा होने के कारण बोलेरो गाड़ी पानी में फंस गई चालक की समझदारी के कारण तीन जान जाते-जाते बच गया। रस्सी के सहारे गाड़ी को बांधकर बाहर निकाल लिया गया है किसी को हताहत होने की कोई सूचना नहीं है गाड़ी बुरी तरह से बर्बाद हो गया।

पलामू न्यूज Live

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

9608122844

लातेहार से पवन कुमार का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें