झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को जिला के सभी अस्पतालों को जल्द से जल्द ऑक्सीजन एवं बेड साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता है-लाल सूरज

पलामू न्यूज Live  

खबर कि आखरी छोर तक हकिकत

 9608122844

संवाददाता निलाम्बर-पिताम्बर पुर से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति पलामू के संयोजक लाल सूरज ने कहा की वैश्विक कोरोना महामारी के दुसरी लहर में पांकी विधानसभा में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों के हिसाब से ऑक्सीजन तथा एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं है। पांकी विधानसभा के सभी अस्पताल केंद्रों में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे कि मरीजों में भय का वातावरण है। मरीजों के परिवार भयभीत हैं चिकित्सा केंद्रों पर संपर्क करने पर बताया जाता है कीऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है, ऑक्सीजन है भी तो उसमें अन्य तरह की खराबी बताया जाता है। स्थानीय स्तर पर मरीजों को भर्ती नहीं की जा रही है। इससे साफ पता चलता है कि स्थानीय अस्पतालों में व्यवस्था ठीक नहीं है।कोई ना कोई कमी बताकर लोगों को मेदनीनगर अस्पताल में रेफर किया जाता है,वहां पर भी मरीज के परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सरकार और जिला प्रशासन के साथ साथ जनप्रतिनिधियों से यह मांग करता हूं की पांकी विधानसभा के सभी चिकित्सा केंद्रों पर अतिरिक्त ऑक्सीजन दवाई एंबुलेंस कोविड की मरीजों को भर्ती की व्यवस्था जैसे अन्य सुविधा स्थानीय स्तर पर हो इस दिशा में पहल की जाय। इससे आम जनता में सकारात्मक संदेश जाएगा तथा सरकार तथा जिला प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता का विश्वास बना रहेगा। लाल सूरज ने कहा की इस समय आम जनता को भी सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करें बिना जरूरी काम के बाहर नहीं निकले साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें,मास्क लगा कर घर से निकले तथा घर में भी मास्क लगाने की कोशिश करें नियमित रूप से हाथ धोना नहीं भुले। लाल सूरज ने कहा की यह हमारी और आपकी दोनों को जिम्मेवारी है की एक दुसरे का जिवन का ख्याल रखें । सबसे महत्वपूर्ण बात उन्होंने यह कहा कि आज कल लोग सोसल मीडिया, Watsapp ग्रुप, Facebook यादि के माध्यम से फेक फोटो, विडियो कोरोना वायरस से संबंधित कही से उठाकर पोस्ट कर रहा है वह ऐसा नहीं करें नहीं तो आपके उपर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि शादी विवाह करने वाले जिनके घर में मेहमान का आगमन हो रहे हैं वह विशेष ध्यान दें सरकार की गाइडलाइन के अंदर ही रहकर शादी विवाह निपटाए।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts