लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय मे नवपदस्थापित BDO एवं CO प्रभारी BDO सच्चीता नंद महतो से प्रभार ग्रहण किया।

लेस्लीगंज- प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के पद पर प्रभार ग्रहण किया।झारखंड लोकसेवा आयोग 6 बैच के प्रशिक्षु प्रशासनिक पदाधिकारी सुप्रिया भगत प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर एवम रविन्द्र कुमार अंचलाधिकारी के पद पर प्रभार ग्रहण किया।इन दोनों पदाधिकारियों को प्रभारी Bdo सह Co सच्चिदानंद महतो ने प्रभार देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर प्रखंड एवम अंचल के सभी कर्मियों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग करने की बात कही है। BDO सुप्रिया भगत रांची की रहने वाली है और इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा रांची में ही हुई है और BIT मेसरा से इंजीनियरिंग करने के बाद प्रशासनिक सेवा में आई है। जबकि co रविंद्र कुमार हजारीबाग से है और शिक्षा दीक्षा हजारीबाग में ही हुई है।।इन पदाधिकारियों ने प्रखंड में ब्याप्त समस्याओं को सुलझाने को लेकर कहा कि सभी कर्मियों के सहयोग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

संवाददाता

 लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें