मेदिनीनगर पलामू-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् covid19 से बचाव हेतु मास्क वितरण एवं जागरूकता अभियान चलाया।

मेदिनीनगर पलामू- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्थानीय छः मुहान एवं बाजार में मास्क वितरण सह जागरूकता अभियान शनिवार को चलाया । इसकी अध्यक्षता परिषद के  नगर सह मंत्री रामा शंकर पासवान के द्वारा किया गया। इसके नियमित जरूरतमंदों के बीच मास्क वितरण किया गया एवं पोस्टर के माध्यम से एवं लोगों से अपील की गई कि मास्क लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बाजार में ज्यादा भीड़ ना लगाएं, इस मौके पर परिषद के नगर मंत्री रोहित देव ने कहा कि यह कार्यक्रम परिषद के द्वारा लगातार चलाया जाएगा तथा प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक किया जाएगा। ताकी सभी लोग मास्क लगाएं एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, परिषद के गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय अध्यक्ष अभिषेक कुमार रवि ने लोगों से अपील की ज्यादा आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। अनावश्यक बाजार में भीड़ ना लगाएं, जिला स्कूल अध्यक्ष नितीश दुबे ने सभी के हाथों में मास्क का वितरण किया एवं उन्हें मास्क पहनने की अपिल की ।इस मौके पर परिषद के प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडे, जिला सहसंयोजक गोविंद मेहता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आनंद पांडे,नगर सह मंत्री सुमित पाठक,कार्यालय मंत्री विवेक तिवारी, बादल कुमार,सूरज शर्मा,राहुल कुमार चेरो आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

ब्यूरो पलामू न्यूज लाइव

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें