भीषण गर्मी के पूर्व पानी कि समस्या पर रेस हुए विधायक शहर में चल रही जलापूर्ति योजना के रख-रखाव के लिए राशि उपलब्ध है

 

 

 

मेदिनीनगर – पलामू में भीषण गर्मी के पूर्व ही पानी की समस्या उत्पन्न होने के पहले ही डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया सक्रीय हो गए हैं।शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले नगर निगम क्षेत्र के सुदना,बारालोटा,चैनपुर जलापूर्ति योजना में रख रखाव के लिए भारीभरकम राशि उपलब्ध कराने का कार्य किये हैं।इस क्रम में चैनपुर क्षेत्र के लिए रू2159554,सुदना रू963605 एवम बारालोटा के लिए रू1367270 की राशि विधायक के अथक प्रयास से उपलब्ध हो सका है।आगे विधायक श्री चौरसिया ने बताया कि उन्होंने सरकार से हमेशा मांग भी किया है कि शहरी जलापूर्ति योजना फेज 2 बहुत ही महत्वपूर्ण है इसका भी जल्द से समाधान हो,पूर्व की भाजपा सरकार इन सभी समस्याओं पर काफी सक्रिय भूमिका निभा रही थी परंतु वतर्मान सरकार का जनता के मूल भूत सुविधा पर बिल्कुल ही सौतेला व्यवहार है।पलामू में खासकर डालटनगंज शहर के भीषण गर्मी के सवाल पर विधायक ने कहा कि चल रहे जलापूर्ति योजना के साथ साथ इस बार विभिन्न क्षेत्रों में टैंकर से पानी का वितरण किया जाएगा।

ब्यूरो पलामू न्यूज लाइव

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts