नीलाम्बर-पिताम्बर पुर Jap-8 मुख्यालय पेट्रोल पंप के समीप 40हजार रूपए कि एक महिला से छिन्तई।

नीलाम्बर-पिताम्बर पुर-लेस्लीगंज बैंक से पैसा निकासी कर घर जा रही महिला से बाइक सवार अपराधियों ने किया 40,000 रु की लूट।लेस्लीगंज (नीलाम्बर-पिताम्बरपुर),थानाक्षेत्र के बैरिया निवासी गीता देवी( 35)पति बिनोद साव ने sbiशाखा लेस्लीगंज से गृह निर्माण हेतु 40000 रु निकालकर अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा रही थी।इसी बीच 2 बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप के आगे महिला के हाथ मे लिए थैला ,जिसमे 40,000 रुपये एवम पासबुक रखा था छीन कर फरार हो गए।छिनने के क्रम में उक्त महिला बाइक से गिर गयी,जिससे गंभीर रूप घायल हो गयी। उसके मुताबिक अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार थे और थैला लूटकर डालटेनगंज की ओर तेज़ गति से भाग गए।उक्त महिला ने इस बाबत नीलाम्बर पिताम्बरपुर Lesliganjथाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आवेदन दिया है।इस बाबत थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि बैंक एवम बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।अपराधी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।मालूम हो कि नीलाम्बर पिताम्बरपुर के लिए यह पहली घटना नही है लगभग एक साल में छिनतई के तीन चार घटनाओ को अंजाम दिया है।लगभग 2 माह पूर्व थाना के पास ही बाजार निवासी संजय सोनी प्रोपराइटर सनी ज्वेलर्स से ज्वेलरी का थैला छिनने की असफल कोशिश की थी,जिसमे संजय सोनी घायल भी हुए थे लेकिन अभी तक अपराधी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।इस तरह के छिनतई से थानाक्षेत्र में भय का माहौल है। क्योकि ग्रामीण क्षेत्रो में बन रहे pm आवास,पेंशन, स्वमसहयता समूह के महिलाओं ,रिटायर सेवाकर्मीयों सभी को पैसा निकासी के लिये बैंक आना जाना होता है।

संवाददाता

नीलाम्बर-पिताम्बरपुर से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें