पलामू फोटो एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न कमिटी का हुआ गठन Palamu news live

मेदिनीनगर पलामू-पलामू फोटो एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को शहर के गीता भवन स्थित दुर्गा मंडप में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े फोटोग्राफर वीडियोग्राफर स्टूडियो संचालक शामिल हुए। सबसे पहले एसोसिएशन का चुनाव कराया गया सर्वसम्मति से विजय कुमार कश्यप और किशन कुमार को संरक्षक चुना गया।विनय सिन्हा पलामू फोटो एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए अनुज कुमार को उपाध्यक्ष चुना गया और प्रेम गुप्ता को सचिव तथा मृत्युंजय को उप सचिव करुणाकरण को मीडिया प्रभारी और कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश pp laib ,उप कोषाध्यक्ष उमेश कुमार और कार्यालय सचिव सुमित कुमार उर्फ राजा को सर्वसम्मति से चुना गया।मौके पर कमिटी का भी विस्तार किया गया संचालन करते हुए संरक्षक विजय कुमार ने कहा कि हम सभी फोटोग्राफर काफी दिन से एक छत के नीचे आना चाह रहे थे ताकि एक साथ मिलकर बेहतर कार्य कर सकें आज वह पूरा हो पाया है हम लोग एक दूसरे का साथ देते हुए समाज में बेहतर कार्य करेंगे। पलामू फोटो एसोसिएशन केअध्यक्ष विनय सिन्हा ने बताया किउन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जो उन्हें हर हाल में पूरा करना है फोटो एसोसिएशन को एक साथ लेकर चलेंगे और सभी फोटोग्राफरों की एक-एक बात को रखेंगे। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम राहत कल्याण कोष का गठन किया गया है जिसके तहत एसोसिएशन के सभी सदस्य प्रत्येक माह ₹100 की राशि जमा करेंगे ताकि दुख की घड़ी में किसी को मदद की जा सके। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल हुए पलामू के वरिष्ठ फोटो पत्रकार सह फोटोग्राफर सैकत चट्टोपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।उन्होंने फोटोग्राफर भाइयों से कहा कि कैमरा कोई बड़ा या छोटा महंगा या सस्ता नहीं होता है कैमरा को अपने आप का अंग माने और समाज में बेहतर करके दिखाएं। मौके पर दीपक मनोज विश्वकर्मा चंदन एस के रवि मनोज पासवान अखिलेश रोशन पांडे प्रमोद गुप्ता दिलीप संजय आदि लोग उपस्थित थे।

संवाददाता

मेदनीनगर से धनजय तिवारी का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें