nilamber-pitamber पुर लेस्लीगंज में उर्स कव्वाली को पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता फीता काटकर उद्घाटन किया

निलाम्बर पिताम्बरपुर-हर साल की भांति इस वर्ष भी निलाम्बर पिताम्लेबरपुर लेस्लीगंज में आयोजित अनजान शाह दाता के मजार पर उर्स एवं कव्वाली के अवसर पर गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला। जहां दोनों समुदाय के लोगों ने दाता के मजार पर चादर पोशी करने के साथ-साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सहयोग दिया।उर्स के मौके पर अंजुमन मिल्लते इस्लामिया उर्स कमेटी के तत्वाधान में परंपरागत ढंग से कव्वाली का आयोजन किया गया।इसका उद्घाटन पांकी विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता एवं समाजसेवी रामदास साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर पांकी विधायक डॉ मेहता ने कहा कि बुढ़वा बाबा के रहमों करम से आज यहां तक पहुंचा हूं या विधायक बना हूं सब बाबा के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हम 6-7 साल की उम्र से ही बाबा के मजार पर आते रहे हैं।

मौके पर समाजसेवी रामदास साहू ने कहा कि दाता के मजार से कोई खाली नहीं जाता बुढ़वा बाबा का हम सभी पर रहमो करम रहता है उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी मेल मिलाप के साथ भाईचारा बढ़ता है।मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं जो आज बाबा के मजार पर चादर पोशी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।उन्होंने पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख शांति के लिए बाबा से दुआ मांगी उर्स के आयोजन पर श्री साहू ने कमेटी को बधाई दी। इसके पूर्व श्री साहू ने मजार पर चादर पोशी करने के साथ ही लेस्लीगंज निलाम्बर पिताम्बरपुर के प्राचीन महावीर मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की जहां मंदिर कमिटी के सदस्य ने उन्हें फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौतम कुमार राय अपना दल बल के साथ मौजूद थे। वही दर्शको ने दोनों कव्वाल का रात भर प्रोग्राम शांति पुर्ण से देखा।

संवाददाता

लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें