ट्रक के धक्के से महिला समेत तीन घायल प्राथमिक इलाज के बाद महिला को रेफर किया गया palamu news live
Lesliganj Palamu मेदनीनगर पांकी मुख्य पथ पर मुरमुसी के पास एक खाली ट्रक ने सड़क किनारे पैदल चल रहे यात्रीयो को धक्का मार कर भागने का प्रयास किया, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा और लेस्लीगंज पुलिस के हवाले कर दिया।धक्का लगने से घायल को ग्रामीणों ने टेंपो में लादकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज में भर्ती कराया जहां डॉक्टर सुरेश कुमार ने गंभीर रूप से घायल रेखा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु मेदनी राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मेदनीनगर रेफर कर दिया। जबकि मुस्कान कुमारी उम्र लगभग 10 साल एवं दिलीप राम उम्र लगभग 45 वर्ष को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक रेखा देवी पाटन थाना के नावा जयपुर की रहने वाली है जो अपने रिश्तेदार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमुसी गांव मे आई हुई थी और आज उन्हें तरहसी जाना था। वे जाने के लिए गाड़ी पकड़ने मुरमुसी चौक आई थी कि मेदनीनगर तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया।
संवाददाता
लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

