नवयुवक संघ होली मिलन समारोह 2021 मनाने के लिए बैठक संपन्न

जोड़ मेदनीनगर पलामू-नवयुवक संघ कमिटी के द्वारा बैठक संपन्न हुआ यह बैठक जोड़ गांव के नवयुवक संघ परिवार के साथ संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति के साथ यह तय किया गया कि दिनांक 24 मार्च 2021 को नवयुवक संघ जोड़ के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।स्थान जोड़ मेदनीनगर नहर के पास मेन रोड जोड़ समय शाम 7:00 बजे से शुभारंभ होगा ।जिसका उद्घाटन करता  राजनाथ तिवारी हैं, संरक्षक- रविंद्र तिवारी ,लव तिवारी ,सुरेश तिवारी, बैजनाथ तिवारी हैं। इस बैठक में कई सवालों पर चर्चा किया गया वहीं बैठक में मौजूद उमेश तिवारी ने कहे कि होली मिलन समारोह मनाने से हम सभी के बीच दूरी को हटाकर एक सूत्र में बांधने का पर्व है। और हमारे समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि किस तरह से नशा से मुक्ति पाया जाए ,शिक्षा, संस्कार का अभाव दहेज प्रथा जो एक कोढ़,के रूप में हम सभी के बीच खड़ा हो गया है। इससे कैसे बचें सभी बातों को गौर से समझने की जरूरत है । जोड़ गांव में इस होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जाएगा, जिसका मुख्य कलाकार हैं शिव कुमार चौधरी, एवं मिनी पवन सिंह । होली मिलन समारोह का अध्यक्ष उमेश तिवारी, कोषाध्यक्ष सोनू तिवारी, सचिव मोहित तिवारी, उपाध्यक्ष कुलेश तिवारी, उप कोषाध्यक्ष प्रकाश पांडे,  उपसचिव छोटू पांडे, उपसचिव 2  अभिषेक तिवारी, आशुतोष पांडे महामंत्री, सूरज तिवारी मंत्री, प्रिंस तिवारी मंत्री, झंडू सिंह मंत्री, अमरनाथ मंत्री, फूलन सिंह मंत्री, समीर तिवारी मंत्री ,राजू तिवारी मंत्री, एवं दुर्गेश पांडे मीडिया प्रभारी हैं।

संवाददाता

मेदिनीनगर से धनंजय तिवारी का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें