लेस्लीगंज भकासी में शेबरी जयंती मनाया गया धूमधाम से

Lesliganj Palamu – लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के भकासी में माता शबरी जयंती मनाया गया। इस जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने माता शबरी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प चढ़ाकर नमन करते हुए कहा कि हमारा सनातन धर्म आपस में प्रेम करना सिखाता है। जिसका जीता जागता उदाहरण माता शबरी की कुटिया में अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ नंदन राजकुमार राम एवं लक्ष्मण का जाना एवं माता शबरी द्वारा दिए गए जूठे बेर को दोनों राजकुमारों द्वारा भाव विभोर होकर बेर खाना।राम चरित मानस का यह प्रसंग हमें बताता है कि हमारे सनातन धर्म में ऊंच-नीच जात पात का कोई स्थान नहीं है। किंतु कुछ लोग अपने स्वार्थ साधने के लिए समाज में जात पात का नारा देते हैं जो गलत है ग्रामीणों ने इस अवसर पर भकासी में माता शबरी मंदिर बनाने का निर्णय लिया है। जिसका पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास भी किया और मंदिर निर्माण में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। आयोजित कार्यक्रम में सभी समुदायों के सहयोग रहा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया।

संवाददाता

लेस्लीगंज से जलेश कुमार शर्मा का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts