मेदिनीनगर के भाजपा कार्यालय में झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित पलामू प्रमंडल की मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।

पलामू न्यूज Live//मेदिनीनगर: पलामू जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित पलामू प्रमंडल (पलामू, गढ़वा एवं लातेहार) की ‘मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक’ का आयोजन किया गया। बैठक में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन दिया। बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता, विधायक आलोक चौरसिया, मनोज सिंह, छतरपुर की पूर्व विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, पलामू जिला भाजपा अध्यक्ष अमित तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में पलामू प्रमंडल में संगठन के विस्तार, आगामी प्रवास कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से पलामू प्रमंडल सहित पूरे झारखंड में भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

पलामू न्यूज Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें