पत्नी की हत्यारे पति को पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल, मारपीट कर किटनाशक दवा मुंह में ठूंसा फिर गला दबाकर मौत के घाट उतारा।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पीपराटांड़ थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पिपराटांड थाना कांड संख्या- 36/2026, दिनांक 16 जुलाई 2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 80(2)/3(5) के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना कि जानकारी लेस्लीगंज अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में प्रशांत कुमार -2 व पीपराटांड थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर दिया। वहीं प्रेस को संबोधित करते हुए एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि इस घटना में बहेरा गांव निवासी 21 वर्षीय सतीफ अंसारी पर अपनी पत्नी मृतिका खातून की हत्या करने का आरोप है। अनुसंधान के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, घटना के दिन दोनों के बीच कहासुनी भी हुई‌ थी जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की, फिर जबरन उसके मुंह में कीटनाशक दवा डाल दी। इसके बाद गला दबाने तथा घर की छत पर लकड़ी की कंडी से रस्सी बांधकर शव को लटका देने का प्रयास किया जिससे महिला की मौत हो गई। पीपराटांड़ थाना पुलिस ने मामले का अनुसंधान करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें