सांप वाली दामिनी जेल जाने के बाद अब बच्चों और महिलाओं को पढ़ाएगी रामायण।
पलामू न्यूज Live//नई दिल्ली: देश कि चर्चित घटना पति की हत्या के बाद लाश के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाने की आरोपी मुस्कान और सांप से डसवाकर पति का कत्ल कराने की आरोपी दामिनी की जेल में हुई मुलाकात। वहीं अपने पति की हत्या के आरोपी कोमल और अंजलि भी उनके साथ ही हैं, इन चारों हत्यारोपियों को एक ही बैरक 12-B में रखा गया है।
वहीं पति की गला दबाकर हत्या के बाद उस पर सांप फेंककर सर्पदंश दिखाने की कोशिश की आरोपी रविता को भी बैरक 12-A में रखा गया है। दामिनी ने जेल में लाइब्रेरी का काम संभाल लिया है, मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल के अंदर दो महिला बैरक 12-ए और 12-बी हैं। पतियों की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान, कोमल, अंजलि और दामिनी को बैरक नंबर 12-बी में रखा गया है। रविता को भी 12-ए में रखा गया है बताया कि सभी महिला बंदियों को एक ही बैरक में नहीं रखा गया है।
दामिनी बोली, लाइब्रेरी संभाल लूंगी।
बता दें कि हस्तिनापुर में पति को सांप से डसवा कर हत्या करने वाली दामिनी ने अब जिला कारागार मेरठ की लाइब्रेरी संभाल ली है। जेल में जाने के बाद उसने बताया कि वह शिक्षिका है और बच्चों को पढ़ाना चाहती है। ऐसे में जेल प्रशासन ने दामिनी को जेल के अंदर बनी लाइब्रेरी से अटैच कर दिया गया है और मंगलवार से वह काम शुरू कर दी है।
दामिनी जेल में बच्चों और महिलाओं को रामायण और सुंदरकांड पढ़ाएगी, इसके लिए दामिनी ने रामायण भी ले ली है। हस्तिनापुर में स्कूल संचालक पति अतुल की पत्नी दामिनी ने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर करैत सांप से अपने पति को डसवा कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
जेल जाने के बाद दामिनी ने रविवार तक कुछ भी नहीं खाया पिया था, उसने केवल अपने परिजनों मां-पिता और बेटे के बारे में पूछा कि कोई मिलने आया या नहीं। दूसरी ओर तुषार ने अपने परिजनों के बारे में जानकारी ली और मुलाकात के नियम पूछे, तुषार ने जेल में कहा कि वह अपने परिजनों से मिलना चाहता है। हालांकि केस और घटना को लेकर दामिनी और तुषार ने किसी से कोई बात नहीं की।
इतना ही नहीं दामिनी और तुषार ने एक दूसरे से मिलने को लेकर भी कोई मांग नहीं की है। दामिनी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दामिनी ने खुद को शिक्षिका बताया और लाइब्रेरी संभालने की बात कही। इसलिए दामिनी को जेल की लाइब्रेरी से अटैच कर दिया गया है और मंगलवार से जिम्मेदारी संभाल लिया है।
पुलिस ने दर्ज किए छह वर्षीय मानिक के बयान।
दामिनी द्वारा अपने ही पति अतुल पवार की सांप से डसवाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।
सोमवार को पुलिस ने अतुल के बेटे के बयान दर्ज किए है साथ ही स्कूल के कुछ बच्चों से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। सहमे हुए बच्चे ने कहा कि अब वह अपने दादा-दादी के साथ ही रहेगा।

